"पहले सर्वे या पहले ग्राम सभा?" खरल पंचायत की बैठक में गूंजा बड़ा सवाल, विकास कार्यों की सूची पर मचा घमासान
Suneel Pahadi ✍️
उपमंडल सलूणी की ग्राम पंचायत खरल की पहली ग्राम सभा में विकास कार्यों को लेकर माहौल गर्म रहा। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि अगर विकास कार्यों का सर्वे पहले गांव-गांव जाकर होना चाहिए, तो फिर ग्राम सभा बुलाने का उद्देश्य क्या है? वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने कहा कि ग्राम सभा में जनता की राय के बाद ही सर्वे और प्राथमिकताएं तय की जानी चाहिए।
शेल्फ (Shelf of Projects) तैयार करने से पहले गांवों में सर्वे कराने की मांग, ग्राम सभा के दिन ही शेल्फ तैयार किए जाने पर आपत्ति और प्रत्येक वार्ड में 50 प्रस्तावों को लेकर भी कई सवाल उठे। पूरे समय सवाल-जवाब का दौर चलता रहा, जबकि पंचायत प्रधान और प्रतिनिधि धैर्य के साथ ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान करने और सभी को संतुष्ट करने का प्रयास करते रहे।
क्या विकास कार्यों का सर्वे ग्राम सभा से पहले होना चाहिए या ग्राम सभा के बाद? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
✍️ सुनील पहाड़ी | पहाड़ी न्यूज़
#KharlPanchayat #GramSabha #Salooni #Chamba #HimachalPradesh #PanchayatRaj #VillageDevelopment #RuralDevelopment #LocalNews #PahadiNews #SunilPahadi #HimachalNews #BreakingNews #ViralNews #PublicVoice #Development #GramPanchayat #HimachalUpdates #IndiaNews #NewsUpdate
Chamba, Chamba | Jul 11, 2026