सीतामढ़ी में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए दो अलग-अलग मामलों में दोषियों को 3-3 साल की सजा
सीतामढ़ी पुलिस और अभियोजन पक्ष (प्रभारी मुख्य अभियोजक प्रीत रोहित कुमार) की मजबूत पैरवी और ठोस साक्ष्यों के आधार पर माननीय न्यायालय ने अवैध हथियार रखने के दो अलग-अलग मामलों में कड़ा फैसला सुनाया है।
पहला मामला (रीगा थाना): 30 सितंबर 2025 को रीगा थाना पुलिस ने कुशमारी चौक के समीप छापेमारी कर अमर कुमार को एक देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले (कांड सं0 386/25, धारा 25(1-b) a/26 आर्म्स एक्ट) में न्यायालय ने दोषी को 03 वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000 रुपये का जुर्माना (जुर्माना न देने पर 1 माह अतिरिक्त साधारण कारावास) की सजा सुनाई है।
दूसरा मामला (डुमरा थाना): 12 सितंबर 2025 को डुमरा थाना पुलिस ने बाजिदपुर क्षेत्र से शिवशंकर कुमार को एक देशी पिस्तौल के साथ दबोचा था। इस मामले (कांड सं0 456/25, धारा 25(1-b) a/26/35 आर्म्स एक्ट) में भी अदालत ने दोषी को 03 वर्ष का सश्रम कारावास और 5,000 रुपये का जुर्माना (जुर्माना न देने पर 1 माह अतिरिक्त साधारण कारावास) की सजा सुनाई है।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
Dumra, Sitamarhi | Sep 26, 2026