दुर्गा पूजा से पहले चलने लायक होगी राधाउर पंचायत की मुख्य सड़क : विधायक
सोनू कुमार साह ने विधायक नागेंद्र राउत से मुलाकात कर सड़क समेत विभिन्न विकास कार्यों पर की चर्चा
सुरसंड। राधाउर पंचायत के युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनू कुमार साह ने क्षेत्रीय विधायक प्रो. नागेंद्र राउत से मुलाकात कर पंचायत की मुख्य सड़क समेत विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरान पंचायत की जर्जर मुख्य सड़क की समस्या को प्रमुखता से विधायक के समक्ष रखा गया।
सोनू कुमार साह ने ग्रामीणों की परेशानी से अवगत कराते हुए सड़क की मरम्मत एवं आवागमन योग्य बनाने की मांग की। विधायक प्रो. नागेंद्र राउत ने सड़क की समस्या को गंभीरता से लेते हुए दुर्गा पूजा से पहले सड़क को चलने लायक बनाने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान पंचायत क्षेत्र के अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय नाथ, विनय झा, पीतांबर प्रेमी एवं श्रावण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।