आगरिया में तुलसाजी- सालगरामजी का विवाह, ठाकुरजी ने हाथी से मारा तोरण #rajsamandnews
राजसमंद जिले में आमेट के पास आगरिया गांव में ठाठ बाट से तुलसाजी- श्री सालगरामजी का विवाह हुआ। रामेशदास, मिठूदास, केलाशदास की पुत्री के विवाह समारोह में तुलसी- श्री सालगराम जी का विवाह करवाया गया। ठाकुरजी ने हाथी पर बैठकर तोरण की रस्म निभाई। महंत रामसेवक दास महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। हीरादास ने महंता का स्वागत किया। इस दौरान आचार्य प्रदीप, अमित महाराज, मिठूदास, जितेन्द्रसिंह, नरेन्द्रसिंह, प्रद्युम्न आदि मौजूद थे। समारोह के दौरान भजन-कीर्तन, मंगल गीतों और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम में हीरादास, राधेश्याम दास, हनुमानदास, सोहनदास, आगारिया सरंपच बजरंग दास, रमेशदास, महेन्द्रदास वैष्णव, कमलेश दास, मिठूदास, पिंटूदास, ईशवरदास, राजुदास, सुरेशदास, कन्हैयादास, शंकरदास, नाथुदास, शान्तिदास, मदनदास, प्रकाशदास आदि मौजूद थे।