धनतेरस को लेकर शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम तक शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही। खैरा मोड़, महाराजगंज चौक, महिसौड़ी रोड और कचहरी चौक पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण लोगों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई विशेष इंतजाम नजर नहीं आया।