लखीसराय: नया बाजार सूर्यनारायण घाट पर किऊल नदी में डूबने से दो सगी बहनों की हुई मौत
नया बाजार सूर्यनारायण घाट किऊल नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत बुधवार की पूर्वाह्न 10:55 पर हो गई, मृतक की पहचान शहर के नया बाजार वार्ड संख्या 25 निवासी रंजीत तुरिया की 14 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी 10 वर्षीय पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में की गई।बताया जा रहा कीखुशी कुमारी अपनी बहन अंकित के साथ किऊल नदी में कपड़े धोने गई थी।