लखीसराय: सदर अस्पताल के सभागार में सामाजिक सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
सदर अस्पताल के सभागार में बुधवार की पूर्वाह्न 11:00 बजे राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों एवं सामाजिक सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित की गई। उक्त कार्यक्रम में एचआईवी एड्स से संबंधित एचआईवी संक्रमण के साथ-साथ रहे लोगों के साथ भेदभाव एवं विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा परिचर्चा की गई।