कनवास: मोरुकला तिराहे पर कनवास पुलिस ने की कार्रवाई, नाकाबंदी के दौरान ₹46.77 लाख नकद जब्त, कार भी की गई कब्जे में
Kanwas, Kota | Apr 18, 2026 कनवास थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान 46 लाख 77 हजार 860 रुपए नकद जब्त किए हैं। साथ ही नकदी परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के