बड़गांव: जिले के खेलगांव मे राष्ट्रीय लेक्रोज प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में राजस्थान चैंपियन, सब जूनियर में उपविजेता
उदयपुर, 10 फरवरी – महाराणा प्रताप खेलगांव, उदयपुर में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय सब जूनियर व सीनियर लेक्रोज प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में महिला और पुरुष दोनों टीमों ने खिताब जीतकर राज्य का परचम लहराया, जबकि सब जूनियर वर्ग में राजस्थान उपविजेता रहा। राजस्थान की महिला टीम ने फाइनल में हरियाणा को 16-3 से हराया l