इटाढ़ी: इटाढ़ी में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने पर ज़ोर
Itarhi, Buxar | Jun 1, 2026 इटाढ़ी प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मधुकर गुप्ता ने की, जबकि संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी नेहा कुमारी ने किया। बैठक में खरीफ मौसम को देखते हुए किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।