पटना ग्रामीण: पटना स्मार्ट सिटी बिल्डिंग में सीएम नीतीश कुमार ने ₹1002 करोड़ की 1327 योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम 4:00 बजे पटना स्मार्ट सिटी बिल्डिंग में बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के द्वारा क्रियान्वित 1002 करोड़ रुपए के 1327 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत बिहार सरकार के मंत्री जीवेश कुमार भी मौजूद रहे।