पटना ग्रामीण: NMCH में मरीज के पैर की उंगलियों को चूहे के द्वारा कुतरने के मामले में अस्पताल अधीक्षक ने अस्पताल लापरवाही से किया इनकार
NMCH में एक मरीज के उंगली को चूहे ने कुतर दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3:00 बजे अस्पताल की अधीक्षक डॉ रश्मि प्रसाद से इसे लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर डॉक्टर रश्मि प्रसाद ने अस्पताल की लापरवाही मानने से इनकार कर दिया। हालांकि डॉक्टर रश्मि प्रसाद का यह भी कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।