पटना ग्रामीण: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 6 तस्कर 64 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार
मंगलवार की मध्य रात्रि पटना रेल पुलिस ने ट्रेन नंबर 22450 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री द्वारा मिली सूचना पर पाटलिपुत्र जंक्शन पर रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर 6 शराब तस्करों को गिरफ्तार 64 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इसके अलावा आनंद विहार एक्सप्रेस से भी अवैध शराब की बरामदगी ऑपरेशन रेड के तहत की गई है।