पटना ग्रामीण: अगर आपको इतना संदेह अपनी ही पार्टी के लोगों पर है तो उनको पार्टी में रखते ही क्यों हो: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान
मंगलवार की दोपहर 12 बजे पटना स्थित अपने कार्यालय के बाहर सांसद चिराग पासवान ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखने के लिए सर्वदीय प्रतिनिधिमंडल के दौरे पर हो रही राजनीति पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा आप जितना विवाद करना चाहते हैं,राजनीतिक मुद्दों पर या राष्ट्रीय विषयों पर करें,लेकिन ऐसे मुद्दों पर,जहां दुनिया भारत को देख रही है।