पटना ग्रामीण: P&M मॉल में मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन; फेंके गए दो बम, प्रशासन और आतंकियों के बीच खूब चली गोलियां
P&M मॉल में मंगलवार दोपहर 12:00 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसके तहत एक के बाद एक दो बम मॉल में फेके गए। बम फेंकने के बाद यह पता चला कि आतंकी हमला हुआ है और 4 आतंकी मॉल में घुस गए हैं। आतंकवादियों ने पांच लोगों को तीसरे फ्लोर पर बंधक बना लिया। इसके बाद एटीएस के जवानों ने मोर्चा संभाला।