पटना ग्रामीण: गन्ना उद्योग विभाग के कार्यालय में गुड़ इकाइयों के लिए ऑनलाइन लाइसेंसिंग पोर्टल का किया गया शुभारंभ
गन्ना उद्योग विभाग के कार्यालय में बिहार के गाना उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने गुड़ इकाइयों में ऑनलाइन लाइसेंसिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे मामले की जानकारी मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के शुभारंभ होने से अब किसानों को गुड़ इकाइयों के लाइसेंस के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।