इटाढ़ी: इटाढ़ी अंचल कार्यालय में भूमि विवाद निपटारा कैंप आयोजित, 2 मामलों का हुआ निपटारा
Itarhi, Buxar | May 10, 2026 इटाढ़ी अंचल कार्यालय परिसर में भूमि विवादों के समाधान को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में अंचलाधिकारी संतोष कुमार प्रीतम एवं इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों की जांच कर त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया अपनाई। कैंप के दौरान कुल 2 भूमि विवाद से जुड़े मामले आए।