लोहरदगा: महादेव टोली शिवा मंदिर में नाग पंचमी पर रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन व भंडारे का आयोजन
महादेव टोली स्थित अति प्राचीन महादेव आश्रम शिवा मंदिर में मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे नाग पंचमी के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। मंदिर के पुजारी पंडित अर्जुन पाठक ने पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ महादेव भोलेनाथ एवं नाग देवता का पूजन कराया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 51 लीटर दूध से भोले बाबा और नाग देवता का रुद्राभिषेक किया गया।