लोहरदगा: रामगढ़ मॉब लिंचिंग: आफताब अंसारी की मौत पर लोहरदगा जिला अध्यक्ष ने जताया शोक
मंगलवार शाम 7:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरदगा कार्यकारी जिला अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रामगढ़ जिले में एक बार फिर मोब लिंचिंग की दर्दनाक घटना सामने आई है। आफताब अंसारी, जिन्हें एक मामले में रामगढ़ थाना लाया गया था, कथित रूप से थाने से भागने के क्रम में हिंदुत्ववादी संगठन के सदस्यों द्वारा घेरकर पीट-पीटकर मार डाला गया।