लोहरदगा: लोहरदगा उपायुक्त ने कार्यालय में बैठक कर साफ-सफाई, जलजमाव रोकथाम व पार्किंग सुधार के दिए निर्देश
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने मंगलवार शाम लगभग 4 बजे अपने कार्यालय कक्ष में नगर परिषद के अंतर्गत चल रहे कार्यों और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और इसके लिए व्यापक अभियान चलाकर जनता को जागरूक किया जाए।