दारू: सिलवार में घुरती रथ यात्रा का आयोजन, भगवान जगन्नाथ अपने धाम लौटे
दारू। भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी में नौ दिनों तक विश्राम के पश्चात शनिवार को अपने धाम यानी मुख्य मंदिर जगन्नाथ धाम सिलवार लौट आए। इस दौरान घुरती रथ यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य पुजारी विशेश्वर पांडेय, भीम पांडेय, रामलखन पांडेय, अरुण पांडेय ने बताया कि भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा महाआरती, महाभोग के बाद पट खोल दिया गया।