कानपुर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत शिवराजपुर थाना क्षेत्र के धमनी निवादा में नशेबाज युवक से किसान परेशान है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे को एक नशेबाज ने एक किसान पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।