बिल्हौर: केबीएमए इंटर कॉलेज में 400 बच्चों का स्वास्थ्य चेक-अप किया गया
शिवराजपुर कस्बे से सटे दुबियाना पकरा गांव स्थिति केबीएमए इंटर कॉलेज में सोमवार को शाम 4 बजे डॉक्टरों टीम द्वारा हेल्थ चेक-अप का आयोजन किया गया। रामा डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों ने केबीएमए इंटर कॉलेज पहुंचकर लगभग 400 से अधिक स्टूडेंट्स का हेल्थ चेक अप किया गया। 15 डॉक्टरों की टीम ने छात्रों की सेहत की जांच की।