बिल्हौर: बिल्हौर पुलिस ने पारिवारिक विवाद और शांति भंग के आरोप में की त्वरित कार्रवाई
बिल्हौर थाना के ग्राम जमालपुर, थाना बिल्हौर क्षेत्र में रविवार की रात 8 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।जहां बिल्हौर तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र पाल सिंह द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार राजेश सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रकिशोर, विमल किशोर, नवल किशोर और समरजीत सिंह ने नशे की हालत में एकजुट होकर उनके घर में घुसकर आतंक मचाया।