बिल्हौर: गोहलियापुरवा में झोपड़ी में लगी आग, 5 साल के बच्चे को बचाया गया
थाना बिल्हौर के ग्राम गोहलियापुरवा में सोमवार रात एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। यह घटना करीब सोमवार की रात 8:30 बजे हुई, जब अरविंद पुत्र मथूराप्रसाद की झोपड़ी अज्ञात कारणों से धधक उठी। आग की चपेट में आकर झोपड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसमें रखी दो चारपाई, एक बेड, रसोई का सामान, घर-गृहस्थी का अन्य सामान और कपड़े-बिस्तर आदि जल गए।