कानपुर के बिल्हौर तहसील अंतर्गत बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा इलाके में शनिवार रात 10 बजे एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में जांच की जा रही है।