बक्सर: बक्सर साइबर थाने की तत्परता से 2 लोगों से ठगी की राशि हुई रिफंड
Buxar, Buxar | Jun 5, 2025 साइबर थाने की तत्परता से दो व्यक्तियों से ठगी की राशि रिफंड कर ली गई। इस संबंध में रात लगभग 9:00 बजे डीएसपी साइबर थाना अविनाश कुमार कश्यप ने बताया कि पहला मामला अनिल कुमार मिश्रा से बिजली कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी करके उनके अकाउंट से ₹35000 की राशि की ठगी कर ली गई थी तथा एक दूसरा मामला बबलू साह से से साइबर ठगों ने 11500 की ठगी कर लिया था।