हसनपुर: हसनपुर पुलिस ने दो पक्षों के 12 लोगों को किया गिरफ्तार, एसडीएम कोर्ट में पेश करेगी
हसनपुर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हसनपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया है। सभी को एसडीएम कोर्ट हसनपुर में पेश किया जा रहा है।