मंदसौर की राजहंस कॉलोनी में इस्कॉन की आड़ में कथित अतिक्रमण को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि विवादित शेड को लेकर मामला कलेक्टर और एसपी कार्यालय तक पहुंच चुका है, वहीं स्थानीय रहवासी, कॉलोनी मालिक, ब्राह्मण समाज और सर्व समाज की ओर से भी ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद विवादित शेड आज भी उसी स्थान पर खड़ा है। कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
रहवासियों का कहना है कि जब मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंच चुका है और विभिन्न स्तरों पर शिकायत एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, तो फिर विवादित निर्माण को लेकर कार्रवाई क्यों नहीं हुई—यह बड़ा सवाल है। अब स्थानीय लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर है। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में मौके की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करता है या विवादित शेड इसी तरह खड़ा रहता है।