हेमंत सोरेन बोले- झारखंड सिर्फ राज्य नहीं, मेरी पहचान और भावना है, मिलकर बनाएंगे सपनों का झारखंड
#रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर राज्य के निर्माण और आंदोलन के संघर्षों को याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड उनके लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि उनकी पहचान, भावना और संघर्षों से जुड़ी आत्मीय अनुभूति है।
हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड का निर्माण हमारे पूर्वजों के लंबे संघर्ष और अनगिनत कुर्बानियों का परिणाम है। राज्य आंदोलन के संघर्षशील चेहरों और वीर शहीदों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हम सभी की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का असली मकसद जनता की सेवा करना है। उनकी कोशिश है कि सरकारी योजनाओं का लाभ कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे। राज्य के किसान खुशहाल हों, युवाओं को झारखंड में ही रोजगार और आगे बढ़ने का अवसर मिले तथा महिलाएं आत्मनिर्भर बनें।
उन्होंने आदिवासी-मूलवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों को सम्मान देने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि राज्य में अभी बहुत कुछ करना बाकी है और कई चुनौतियां भी हैं। हालांकि उन्हें झारखंड की जनता, युवाओं और राज्य की क्षमता पर पूरा भरोसा है।
उन्होंने कहा कि स्थापना पखवाड़ा आत्ममंथन का अवसर है। हमें यह सोचना होगा कि अब तक क्या हासिल किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए कैसा झारखंड बनाना है।
अंत में हेमंत सोरेन ने लोगों से एकजुट होकर सपनों का झारखंड बनाने की अपील करते हुए कहा, "हमने अलग झारखंड के लिए संघर्ष किया था, अब हमें अपने सपनों का झारखंड बनाने के लिए मिलकर आगे बढ़ना है।
#HemantSoren #Jharkhand #JharkhandNews #JharkhandFoundationDay #JharkhandSthapanaDiwas #HemantSorenSpeech #JharkhandPolitics #RanchiNews #JharkhandGovernment #Adivasi #Moolvasi #JharkhandMovement #JharkhandDevelopment #झारखंड #हेमंतसोरेन #झारखंडसमाचार #स्थापनादिवस #हमाराझारखंड