मिर्ज़ापुर: थाना चील क्षेत्र में चैन स्नैचर्स से पुलिस की मुठभेड़, भदोही के 2 बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, आरक्षी घायल
सोमवार की भोर लगभग 5:00 बजे चील थाना एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने चील क्षेत्र में दो अंतर्जनपदीय चैन स्नेचर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियों की पहचान प्रिंस तिवारी और पीयूष पांडे प्रिंस तिवारी गोपीगंज थाना क्षेत्र की जगन्नाथपुर का रहने वाला है पीयूष पांडेपुर भवानीपुर डेढ़वा का निवासी है मुठभेड़ में प्रिंस के पैर में गोली लगी है।