मिर्ज़ापुर: तीलई मौआर से दो किशोरों के अपहरण के मामले में पुलिस ने दोनों को सकुशल किया बरामद, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की कही बात
विंध्याचल थाना क्षेत्र के तिलाई मौआर गांव से दो किशोरों के अपहरण के मामले में पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया है। रविवार की शाम पांच बजे पुलिस जानकारी देते हुए बताया कि दोनों किशोरों को घेराबंदी कर बरामद कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर कारवाई की जाएगी। बता दें कि जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव गांव से बारात आई थी। जहां वाहन का शीशा टूटने पर विवाद हुआ था।