मिर्ज़ापुर: मदर्स डे पर विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने मां को समर्पित गीत व नृत्य प्रस्तुत किए, माताओं ने भी भाग लिया
मदर्स डे पर नगर के विभिन्न विद्यालयों में मां को समर्पित गीत और नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। नटवा स्थित शेमफोर्ड स्कूल, नारघाट स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल समेत अन्य विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। माताओं ने भी मदर्स डे पर कंपटीशन में भाग लिया।