मिर्ज़ापुर: बिहसड़ा बाजार में इंसुलेटेड तार में लगी आग, बाल-बाल बचे स्थानीय लोग
जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा बाजार में इंसुलेटेड तार में अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गई। रविवार की सुबह 11:00 बजे आग लगने के बाद आने जाने वाले राहगीर एक तरफ रुक गए। संयोग अच्छा रहा की तार टूट कर नहीं गिरा, अन्यथा कई लोग करंट की चपेट में आ जाते। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी है।