मिर्ज़ापुर: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक पर सवार तीन लोगों को अकोडी गांव के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत
शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोडी गांव के पास। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोग हुए घायल। मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर लाने पर डॉक्टरो ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक 20 वर्षीय बिंदु बिंद कटरा कोतवाली के चंद्र दीपा का रहने वाला है। और वह बाइक पर तीन लोगों के साथ जिगना बारात में शामिल होने जा रहा था।