करछना: विभिन्न मांगों को लेकर आशा बहुओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित चाका CHC अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज के यमुना पार करछना विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका पर आज शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा बहुओं ने कार्य का बहिष्कार करते हुए जमकर नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री को संबोधित सी.एच.सी अधीक्षक चाका को ज्ञापन सौंपा है,जिसमें आशा बहुओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा,निश्चित मानदेय,दुर्घटना बीमा,आदि विभिन्न मांगे रखी गई है।