करछना: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना परिसर में आशा बहू कार्यकर्तीयों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन।
करछना क्षेत्र की आशा बहू कार्यकर्तीयों नेइकट्ठे होकर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना परिसर में पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।आशा बहूओ का कहना है कि दिन रात काम में जूझने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई लाभ नहीं मिलता है। मांग है कि उनकी मानदेय बढ़ाने के साथ सरकारी दर्जा देकर नियुक्त किया जाए।