करछना: अरैल संगम तट पर युवाओं के द्वारा किया जा रहा खतरनाक कार स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
नैनी के अरैल संगम तट पर युवाओं का खतरनाक कार स्टंट करते वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दे की क्षेत्र के नैनी नए ओवर ब्रिज, अरैल मार्ग, अरैल पक्का घाट, ओमेक्स सिटी, सरस्वती हाइटेक सिटी में स्टंट के शौकीन युवाओं द्वारा आए दिन खतरनाक तरीके से जान जोखिम में डाल कर स्टंट किया जाता है।