करछना: हिनौंता महोरी गांव स्थित हीरालाल पटेल इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले इंटरमीडिएट के छात्रों को दी गई विदाई।
शुक्रवार को करछना क्षेत्र के हिनौंता महोरी स्थित हीरालाल पटेल इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम में प्रबंधक मीना देवी द्वारा मार्मिक संवेदनाओं के साथ आशीर्वाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।