बक्सर: डीएम बक्सर विद्यानंद सिंह ने कहा, बाल श्रमिक मिले तो दोषी नियोजकों पर होगी कठोर कार्रवाई
Buxar, Buxar | Jun 12, 2025 बालश्रम दिवस के अवसर पर गुरुवार को संयुक्त श्रम भवन में श्रम संसाधन कार्यालय, बक्सर द्वारा गुरुवार को 12:30 बजे अपराह्न में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन डीएम डॉ० विद्यानंद सिंह ने किया. श्रम अधीक्षक के दवारा बताया गया कि बाल श्रम कराना दण्डनीय प्रावधान है. पकड़े जाने पर नियोजक कार्य करवाने वाले को 20 हजार से 50 हजार रूपये तक जुर्माना होगा.