बक्सर: अवैध शराब रखने के मामले में उत्पाद कोर्ट द्वितीय का फैसला, 5 साल की सजा और ₹1 लाख का जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 12, 2025 ब्रह्मपुर नैनीजोर डेरा थाना कांड संख्या 716/ 2021 में बड़की नैनीजोर का रहने वाला रामचंद्र यादव को अवैध शराब के मामले में 5 वर्षों के कारावास की सजा सुनाई गई, न्यायालय ने अभियुक्त पर 1 लाख रुपए का अर्थ दंड भी लगाया है. जिसे नहीं देने पर अतिरिक्त समय जेल में बिताने होंगे. फैसला बक्सर न्यायालय स्थित उत्पाद कोर्ट द्वितीय ने गुरुवार को लगभग 2 बजे सुनाया.