पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में हुई फायरिंग को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- ऐसा कोई दिन नहीं, जिस दिन 200 से कम गोलियां चलती हो
कंकड़बाग में मंगलवार को फायरिंग के बाद अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसे लेकर मंगलवार शाम करीब 4:00 नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा कोई दिन नहीं है जिस दिन बिहार में 200 से कम गोलियां चलती है। मौके पर उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए भी कहा है कि हिरासत में लोगों की पिटाई होती है और कई लोगों की मौत भी हो जाती है।