पटना ग्रामीण: कदम कुआं में बने वेंडिंग जोन का पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने लिया जायजा, 229 लोगों को दिया जा सकता है एकोमोडेशन
कदमकुआं में वेंडिंग जोन का निर्माण किया गया है। जिसका पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को जायजा लिया। मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे पटना डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस वेंडिंग जोन में 229 लोगों को अकोमोडेशन दिया जा सकता है। इस वेंडिंग जोन से यातायात की समस्याओं को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा।