पटना ग्रामीण: कंकड़बाग फायरिंग मामले में 4 अपराधी गिरफ्तार, जमीन पर कब्जा करने हेतु बदमाशों को बुलाया गया था
मंगलवार की दोपहर 3 बजे कंकड़बाग में दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। अपराधी एक घर में जा छिपे थे जिसे पटना पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया। करीब 5 बजे 4 अपराधियों को पकड़ लिया गया। जानकारी के मुताबिक इन चारों को विवादित जमीन पर कब्जा करने लिए हथियार लेकर बुलाया गया था।