रूपवास कस्बे के नगला काचौरा स्थित सरकारी विद्यालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक उमा देवी का स्थानांतरण होने एवं नवनियुक्त आंगनबाड़ी की महिला पर्यवेक्षक निरीशा धाकड़ का पदभार ग्रहण करने पर रूपवास द्वितीय सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस पर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों का स्वागत सम्मान किया।