कालपी: मोहल्ला रामचबूतरा में घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने युवक पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Feb 20, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी अखिलेश कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 15 फरवरी को मोहल्ले के ही निवासी आनंद राव ने मेरे घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गुरुवार की सुबह करीब 11:30 बजे जानकारी दी है।