जिला पदाधिकारी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने डबल डेकर निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, 24 घंटे तीन शिफ्ट में कार्य कराने का दिया निर्देश
छपरा 16 सितंबर 2026
जिला पदाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार ने आज डबल डेकर पुल के रामलीला मठिया, पुराने बस स्टैंड के समीप से भिखारी ठाकुर चौक तक पूरे निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के परियोजना निदेशक को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा दिन-रात 24 घंटे तीन शिफ्ट में कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रमिकों एवं मशीनों की संख्या बढ़ाकर दोनों तरफ की सड़क, ड्रेनेज, गोलंबर, क्लिपिंग, बाइंडिंग एवं कंक्रीट सहित सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा। जलजमाव वाले स्थानों पर तत्काल पंप लगाकर पानी निकालने तथा आवश्यकतानुसार ड्रेनेज की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशा�
Saharsa, Bihar | Sep 16, 2026