सहरसा में श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुईं नेत्री सरिता पासवान
सहरसा जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री मुकेश झा जी के पिता जी के निधन के उपरांत आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेत्री सरिता पासवान शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पिता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं संबल दें।
Kahara, Saharsa | Sep 16, 2026