खजनी: बेलघाट कस्बे में ससुराल में आये युवक के ऊपर तीन अज्ञात बाइक सवारों ने किया हमला, बाइक सवारों के हमले से युवक का फुटा सिर
गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील के अंतर्गत आने वाले बेलघाट थाने के बेलघाट कस्बे मे बुधवार की रात में संतकबीरनगर जनपद के महुली थाना क्षेत्र से ससुराल में आये युवक के ऊपर तीन अज्ञात बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया। हमले में ससुराल में आए युवक का सिर फट गया और वह घायल हो गया। घायल युवक ने बताया कि उसका नाम संजय है और वह महुली से अपने ससुराल में आया हुआ था।