खजनी: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजनी में कैंप लगाकर की गई कुल 12 महिलाओं व एक पुरुष की की गई नसबंदी
पीएचसी खजनी में कैंप लगाकर कुल 13 लोगों की नसबंदी की गई। सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश की तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए कुल 12 महिलाओं और एक पुरुष ने नसबंदी कराई। सभी लाभार्थियों को 4 घंटे तक पीएचसी में मेडिकल आब्जर्वेशन में रोका गया फिर उन्हें दवाएं देकर एंबुलेंस से घर भेज दिया गया। आशाओं ने गांव में लोगों को नसबंदी के लिए जागरूक किया था।